Video Of Day

Latest Post

रामनवमी पर मंदिरों में लंबी कतार, सीएम ने घर में की पूजा

रांची। रामनवमी पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्थिति मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। ओवर ब्रिज के पास ही स्थित तपोवन मंदिर में सुबह 5 बजे से ही लाइन लगी हुई थी। भक्त पूजा अर्चना कर रहे थे। दोपहर तक 50 हजार से ज्यादा लोग पूजा कर चुके थे।
मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी करीब आधा किलो मीटर लंबी लाइन लगी थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। रामनवमी पर राज्य के हर जिले के हनुमान मंदिर में भक्तों की इसी तरह भीड़ देखी गई।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची स्थित अपने आवास पर पूजन हवन की। इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र ललित दास भी मौजूद थे।
उधर रामनवमी को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सिटी एसपी अमन कुमार ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, ओवर ब्रिज होते हुए तपोवन मंदिर गए। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों को उन्होंने कई निर्देश दिए।
सुरक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम में बैठकर जुलूस की निगरानी होगी। जानकारी हो कि शहर के विभिन्न इन इलाकों से निकलने वाली शोभायात्रा तपोवन मंदिर जाती है। फिर वहां से अपने गंतव्य को लौटती है।

No comments