Video Of Day

Latest Post

धूमधाम से मना हरियाणा संघ का होली मिलन

रांची। हरियाणा संघ का होली मिलन समारोह रविवार को धूमधाम से रांची के मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के प्रथम तल पर हुआ। हरियाणा प्रान्त के निवासी और संघ के सदस्य इसमें शामिल है। सभी ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया। मिठाई खिलाई और ठंडाई का आनंद उठाया। सदस्यों ने संघ के उत्तरोत्तर विकास के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। रामनवमी पर सेवा शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 8 अप्रैल को सर्वसम्मति से चुनाव कराया जाएगा। इस बात की घोषणा चुनाव प्रभारी रमन शर्मा ने की। समारोह में शत्रुघ्न लाल गुप्ता, लक्ष्मी चंद दीक्षित, सीताराम शर्मा, ओम जैन, रामभगत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, छोटेलाल जैन, घनश्याम शर्मा, बिनोद कुमार जैन, हरि कनोडिया, ज्ञान चंद शर्मा, धर्माधर आर्या, अशोक शर्मा, आलोक शर्मा, दयानंद शर्मा, प्रेम दीक्षित, महेंद्र शर्मा, लखीराम शर्मा, किशनलाल शर्मा, राहुल शर्मा, कमल शर्मा, रतन शर्मा, अमर शर्मा, अरुण शर्मा, हनुमान गौड़, डॉ विजय शर्मा, प्रमोद सारस्वत सहित अन्‍य उपस्थित थे।

No comments