Video Of Day

Latest Post

रामनवमी को लेकर राजधानी में तैनात हुए जवान, निकाला फ्लैग मार्च

रांची। राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर रांची पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  रांची के कोतवाली थाने से रविवार की शाम फ्लैग मार्च निकला गया।  जिला पुलिस के जवानों ने लोगों को यह जताया कि वे हर पल उनके साथ हैं, वे शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी का पर्व मनाएं। उनके साथ एक बटालियन रैफ के जवानों की टुकड़ी भी थी।

रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि रामनवमी को लेकर शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शहर में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से अपील किया कि वे रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द से मनाएं।

No comments