सामाजिक संस्था ने लगाया सेवा शिविर
रांची। रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास सबरंग और सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से सेवा शिविर लगाया। रांची के विभिन्न इलाकों से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल भक्तों की सेवा की। चना, गुड़, पानी, शरबत, फल इत्यादि राम भक्तों को वितरित किया। इस अवसर पर राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, राजेश कुमार, मनोज कुमार, परवेज, अनु, जावेद सुनील, हरीश समेत अन्य राम भक्त उपस्थित थे।

No comments