चितरपुर में कुरमी महाजुटान पर बैठक
रामगढ़।
चितरपुर प्रखंड के पोना चौक में कुरमी महाजुटान को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता
पवन महतो और संचालन मोहित पटेल ने किया। सुधीर कुमार मंगलेश्वर ने कहा कि कुर्मी
जाति के साथ राजनीतिक षड्यंत्र हुआ है। इसे अनुसूचित जनजाति से षड्यंत्र के तहत हटा
दिया गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में अपने हक की लड़ाई हजारों संख्या में
पहुंचे। जो कुर्मी के हित में बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा। हर हाल में
कुर्मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना होगा। मौके पर युगल किशोर महतो, मंटू महतो, विकास महतो, उत्तम
कुमार, परमेश्वर महतो, लालमोहन महतो, हेमंत चौधरी, छोटन कुमार आदि मौजूद थे।
No comments