राज्य भर में तीन दिन तेज गति से चलेगी हवा
रांची। राज्य में तीन दिन तेज गति से हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर
प्रति घंटे होने की संभावना है। इसका प्रभाव राज्य के लगभग सभी जिलों में पड़ेगा।
इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी है। यह चेतावनी रांची के एयरपोर्ट
स्थित मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक छह अप्रैल से आठ अप्रैल तक यह
स्थिति बनी रहेगी। छह अप्रैल को हवा 40 से 50 किलोमीटर की गति से चलने की संभावना
है। सात अप्रैल को इसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे होंगी। इसी तरह आठ अप्रैल
को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। रांची और इसके आसपास तीनों दिन
आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम
विभाग के अनुसार चार अप्रैल को रांची सहित देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और
साहेबगंज में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पांच अप्रैल को
रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

No comments