Monday, 21 May 2018

बीएयू कर्मचारी संघ वापसी पर मंगलवार को लेगा निर्णय


रांची। बिरसा कृषि विवि शिक्षकेतर कर्मचारी संघ मंगलवार को कर्मचारियों से राय लेकर हड़ताल से वापसी का निर्णय लेगा। विवि प्रशासन से वार्ता के बाद सोमवार को संघ के अध्यक्ष अबु सईद और महामंत्री मेघनाथ महतो ने यह बात कहीं। उन्‍होंने उपस्थित कर्मचारियो को बताया कि मंगलवार को 11 बजे हड़ताल स्थल पर सभी कर्मचारियो से हड़ताल पर राय ली जाएगी। इससे पहले संघ की विवि प्रशासन से शाम में वार्ता हुई। इसकी अध्‍यक्षता कुलपति डॉ पी कौशल ने की।

संघ ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर विवि‍ प्रशासन संघ के प्रतिनिधि, कर्मचारियों के साथ मिलकर मांगों पर वर्तमान की तरह आगे भी प्रयास करता रहेगा। राज्‍य सरकार से सहमति मिलने के बाद से जल्‍द लागू किया जाएगा। इसके बाद निदेशक प्रशासन ने सभी से हड़ताल से वापस लौटने का आग्रह किया। वार्ता में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के संतोष लकड़ा, अरविंद महतो, मो कलीमुद्दीन अंसारी, महाबीर प्रसाद, शबनम रुंडा, अनुराधा टोप्‍पो भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment