Video Of Day

Latest Post

बीडीओ की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्‍कर


रांची। राज्‍य के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की गाड़ी को ट्रक ने टक्‍कर मार दी। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें राजधानी के रिम्‍स में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार अहले सुबह डाल्टेनगंज-रांची मार्ग पर कुडू के निकट की बताई जाती है। चंदवा-कुडू के बीच ट्रक ने उनकी गाड़ी को धक्का मारा। जानकारी के मुताबिक धुरकी के बीडीओ रंजीत सिन्हा निर्वाचन के कार्य से रांची के लिए बोलेरो से निकले थे। कुडू-चंदवा के बीच में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। फिलहाल रांची के रिम्स में उन्हें भर्ती किया गया है। बीडीओ श्री कुमार के माथे में चोट लगी है। उनका माथा फट गया है। उनके सिर पर 14 टांके लगे हैं।

No comments