बोकारो। भारतीय स्टेट बैंक से पांच किलो सोना उड़ानेवाले अपराधी हसन चिकना को पुलिस
ने गुरूवार को मीडिया के सामने पेश किया। उसने 72 लॉकरों से सोने के गहने सहित नकदी
गायब की थी। उसके साथ कई अन्य लोग शामिल थे। एसपी कार्तिक एस ने प्रेस को बताया कि
हसन चिकना को मुंबई पुलिस के सहयोग से 21 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। एसबीआइ
की एडीएम बिल्डिंग शाखा के 72 लॉकर काटकर
चिकना ने 11 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी गायब कर दिये थे। उसके पास से 5.5
किलो सोने और 33 लाख मिले थे। उनके साथ इस अपराध में शामिल 14 लोगों को हिरासत में
लिया गया है। पहले से ही 3 किलो सोने और 6 किलो चांदी की टीआईपी बरामद हुई थी। अभी
भी तीन और गिरफ्तार किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment