पलामू। विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के
सहिया प्रशिक्षण सभागार में एक स्वास्थ्य कर्मी का शव संदिग्ध हालात में पंखे से
लटकता मिला। मृतक रामेश्वर केसरी (44) विश्रामपुर बाजार मुहल्ले के रहने वाले थे। स्वास्थ्य
केंद्र में बीटीटी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे वे एक हिंदी दैनिक अखबार के
लिए लिखा करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन
में जुट गयी है।
घुटने के बल खड़ा था शव
स्व. केसरी का शव एक टेबल पर घुटने के बल खड़ा
था। गले में दुपट्टा लगा हुआ था,जिसका दूसरा शीरा छत पर झूलते पंखे से बंधा था। कमरे में शव के आसपास
चूड़ी के टुकड़े, हाथ की लेडीज अंगूठी, कान की बाली में लगने वाले मोती जैसा टुकड़े, व फल भी बिखरे पड़े
थे। इसके अलावा मृतक का एक मोबाईल उसी टेबल पर रखा था। परिजनों ने हत्या की आशंका
जताई है। उनका कहना है कि हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है।
नहीं
मिली खबर
घटना के समय विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र खुला था। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूसरे तल्ले के जिस कमरे में शव पाया गया है, उसके सामने वाले कमरे में आंख रोग चिकित्सक मनोज कुमार मरीजों को देख
रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी राजेन्द्र कुमार विभागीय कार्य से
मेदिनीनगर गये हुये थे। घटना के बाद वे स्वस्थ्य केंद्र पहुंचे।
सीसीटीवी से खुलासा संभव
स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे
के फुटेज खंगालने से मामले की गुत्थी सुलझ सकता है। स्थानीय लोगों की माने तो
मृतक श्री अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गये है। पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा
ने कहा कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से होगी। मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में
मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनेगी। डॉग स्क्वाड को भी भेजा गया है।
रांची में विरोध प्रदर्शन
राजधानी के पत्रकारों ने स्व. केसरी
की हत्या का आरोप लगाया है। इसके विरोध में अलबर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

No comments:
Post a Comment