Saturday, 26 May 2018

बंदूक साफ कर रहे जवान का हुआ ये हाल


रांची। बंदूक की सफाई कर रहे जवान का हाल कुछ ऐसा हुआ। घटना पलामू के लेस्‍लीगंज में शनिवार की सुबह की है। जानकारी के मुताबिक झारखंड आर्म्ड पुलिस-8 (जैप-8) के जवान के पैर में गोली लग गयी। जवान का नाम भूपेंद्र सिंह है। घायल जवान को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि हथियार की सफाई करते समय गलती से गोली चल गयी। गोली भूपेंद्र के पैर में लगी है। जैप-8 के जवान उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद घायल जवान को बेहतर इजाल के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment