Friday, 18 May 2018

राज्‍य के विश्‍वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिकुलपति नियुक्ति


रांची। राज्‍य के विभिन्‍न विश्वविद्यालय के कुलपति सहित नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कुलपतिधपति सह राज्‍यपाल की सहमति के बाद इसका आदेश जारी कर दिया गया है। डॉ सत्य नारायण मुंडा (एंथ्रोपोलॉजी विभाग) को रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। डॉ अनिल कुमार महतो (मैथेमेटिक्स विभाग) को धनबाद स्थि‍त बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति बनाया गया है। डॉ अंजनी श्रीवास्तव (बॉटनी विभाग) को धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि का कुलपति बनाया गया है। डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा (बॉटनी विभाग) को दुमका के सिधु कान्हू विश्वविद्यालय का प्रतिकुलपति बनाया गया है। डॉ पवन कुमार पोद्दार (मारवाड़ी कॉलेज) को डालटनगंज के नीलाम्बर पीतांबर विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment