Wednesday 23 May 2018

सड़क से लेकर घर तक का नहीं उठ रहा कचरा


रांची। नगर निगम के सुस्त रवैये को मजबूत करने की जरुरत है। रांची को स्वच्‍छता सर्वेक्षण 2018 मैं बेस्ट स्टेट कैपिटल सीरीज फीडबैक अवार्ड मिला है। हालांकि चौक चौराहों पर गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। नगर निगम सड़क से लेकर घरों तक कचरा का उठाव करने में सफल नहीं हो पा रहा है। राजधानी में कचरे के उठाव का काम एजेंसी को सौंपा गया है, जो लोगों से चार्ज वसूलता है। हालांकि साफ सफाई की व्यवस्था जर्जर स्थिति में है। उक्‍त बातें उप महापौर से मिलकर 23 मई को छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी सहित अन्‍य सदस्‍यों ने कही।

सदस्‍यों ने रांची के सभी रोड का नाम देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों, झारखंड के वीर सपूतों और देश के वीर जवानों पर रखे जाने की वकालत की। सभी चौक चौराहों की साफ सफाई की जाय। चौक में स्‍थापित प्रतिमा का रंग रोपण कराया जाए। राजधानी को हरा भरा बनाने के लिए पैड़ पौधे लगाए जाए। सभी जगह पर नगर निगम डस्टबीन लगाए। सभी कॉलेजों के समीप शेड का निर्माण कराए। कॉलेज और हॉस्‍टल परिसर मैं मच्‍छर मारने की दवा का छिड़काव कराए।

रांची विश्‍वविद्यालय के सभी कॉलेजों और स्कूलों की दीवार पर नगर निगम द्वारा सोहराई पेंटिग की जाए। नगर निगम जनता के लिए एक स्पेशल हेल्प लाइन नंबर जारी करें। सीवरेज ड्रेनेज का काम जल्द से जल्द कराएं। नाली का पानी बाहर बहाने से रोके। उप महापौर ने कहा कि इन सभी मांगो पर जल्द से जल्द कार्रवाई का प्रयास करेंगे। मौके पर अजीत कुमार, प्रशांत कुमार, मृणाल मुर्जी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment