Tuesday, 22 May 2018

रांची सहित कई जिलों का मौसम बदलेगा कुछ देर में


रांची। राजधानी रांची सहित राज्‍य के कई जिलों का मौसम अगले दो से तीन घंटों में बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने इसकी तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, सरायकेला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में बदलाव का असर देखने को मिलेगा। इसके तहत एक दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के संकेत के अनुसार सतर्कता बरतने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment