Sunday, 27 May 2018

अवैध बालू उठा रहे गाड़ियों को पकड़ा

  • दिख रहा खबर का असर
लोहरदगा। कैरो थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठा रहे चार ट्रैक्टर और एक टर्बो को अधिकारियों की विशेष टीम ने पकड़ा। दो ट्रैक्टर कोयल नदी में अवैध बालू उठाते पकड़े गए। इसपर कैरो थाना कांड संख्या 21/18  झारखंड लघु खनिज नियमावली की धारा 54 के तहत  मामला दर्ज किया गया।

अन्य गाड़ियों को रोड में पकड़ा गया। कागजात नहीं होने के कारण एमवी एक्ट 1988 की धारा 29, 66, 92, और जेएमवीटी एक्ट 2001 की धारा 56, 192, 177 के तहत फाईन किया गया।

इस अभियान में सिविल एसडीओ सह डीटीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ अरविन्द कुमार वर्मा, सहायक खनन पदाधिकारी निरंजन प्रसाद, थाना प्रभारी रामशीष पासवान शामिल थे। जानकारी हो कि अवैैध खनन से संबंधित खबर आपके अपने न्यूज वेब पोर्टल मेें प्रकाशित होनेे के बाद प्रशासन रेस हो गया है।

No comments:

Post a Comment