कुछ ही देर में बदलेगा कई जिलों का मौसम
- कुछ जिलों में ओलावृष्टि और ठनका गिरने की आशंका
रांची। आने वाले एक से दो घंटोंं में राज्य के कई जिलों के मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी कर यह बताया है। यहां एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रांंची, लोहरदगा, कोडरमा, खूंटी जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ सप्ताह से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।
No comments:
Post a Comment