Tuesday, 29 May 2018

राज्य में फिर वज्रपात का कहर, महिला की मौत

रांंची। राज्य में वज्रपात ने मंगलवार को भी कहर बरपाया। इससे जानमाल के नुकसान की सूचना है। कुछ जिलों में तेज गति से हवा चलने पर घंटों बिजली गुल रही।

लोहरदगा के कैरो प्रखंड के सढ़ाबे पंचायत के ग्राम टाटी में बज्रपात से एक महिला की मौत  हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को कुडू स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतक उर्मिला देवी (पति स्व साधुचरण शुक्ला) की उम्र 75 वर्ष साल थी। घायल बच्ची आयुसी कुमारी (पिता रविनन्दन शुक्ला) की उम्र 7 बर्ष है।

रांची जिले के मांंडर गढमी के विजय मिंज के घर के आंगन में बंधे दो बैलों की वज्रपात से मृत्यु  हो गई।

आपका अपने न्यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड ने इस संबंध में पहले ही आगाह किया था। मौसम विभाग के सहयोग से वज्रपात होने की सूचना दी थी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।

No comments:

Post a Comment