Saturday, 2 June 2018

हाथी के बाद भालू का कहर

रांची। हाथी के बाद सूबे के लोगों को भालू  के कहर से  जूझना पड़ रहा है। राजधानी के बगल स्थित सोनाहातू में शनिवार की सुबह-सुबह भालू ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले से कई लोग जख्मी हो गए। घटना सोनाहातू थाना क्षेत्र के सालबंगा गांव की है।

सुबह भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई। एक युवक और बच्चे पर भी भालू ने हमला किया है। हमले से बुरी तरह जख्मी चन्द्रमोहन महतो (उम्र 11 वर्ष) को परिजनों द्वारा रांची स्थित रिम्स ले जाया गया। बताया जा रहा है कि स्थिति नाजुक है।

No comments:

Post a Comment