Wednesday, 6 June 2018

आयुक्त के समक्ष आयकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

रांची। आयकर कर्मचारियों ने बुधवार को धनबाद के आयुक्त ई सुनील बाबू के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जेसीए के बैनर तले कर्मचारियों ने उन्हेंं ओवरब्रिज स्थित रांची ऑफिस में घंटों घेरे रखा। स्व. मनमोहन की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
जेसीए के बिहार झारखंड के सचिव अरुण कुमार पांडेय और रांंची सचिव रूपक प्रसाद ने कहा कि मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाने वाले वाले किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ना चाहिए। नौकरी लेने की धमकी कोई किसी को नहीं दे सकता है। सभी सरकारी कर्मचारी है। नियम कानून से संचालित होते हैंं। सभी के लिए ये एक है।

No comments:

Post a Comment