Saturday, 2 June 2018

इन जिलों में गिर सकता है वज्रपात

रांची। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों में वज्रपात के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इसका असर सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments:

Post a Comment