Friday, 1 June 2018

मारवाड़ी मंच के सदस्यों ने शरबत बनाना सीखा

रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने गर्मी को देखते हुए महिलाओं को शीतल पेय पदार्थ बनाने का  प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार अपर बाजार में यह हुआ। मौके पर पिंकी पेरीवाल ने विभिन्न तरह का शरबत बनाना सिखाया।

अध्यक्ष किरन खेतान ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वादिष्ट पेय पदार्थ बनाना सिखाना था। इससे शीतल पेय पदार्थ बनाकर हम सभी अपने परिवार और समाज के लोगों को बाजार में बिकने वाले हानिकारक पेय पदार्थ का सेवन से बचा सकते हैं।

कार्यक्रम संयोजिका विनीता बिनानी और कंचन सोमानी ने बताया कि 50 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सचिव मीना टाईवाला सहित अन्य सदस्याओं ने इसमें भाग लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।

No comments:

Post a Comment