Friday, 1 June 2018

सूबे के कई जिलों में वज्रपात की आशंका

रांची। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों के मौसम में बदलाव होने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इसका असर गिरिडीह, रांची, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों मेंं वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ सप्‍ताह से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments:

Post a Comment