Friday, 8 June 2018

इन जिलों में भी बदल सकता है मौसम

रांची। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई अन्य जिलों का मौसम भी बदलेगा। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इन जिलों में पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ भी शामिल हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, धनबाद, बोकारो  जिलों में मौसम बदलने और वज्रपात के संकेत विभाग पहले ही दे चुका है।

No comments:

Post a Comment