पुरश्री ने वनभोज का आयोजन किया
रांची। राजधानी के कांके रोड स्थित होली डे होम में पुरश्री
संस्था का वनभोज हुआ। इसमें संस्था की सभी सदस्य उपस्थित थे। कई तरह की
प्रतियोगिता हुई। ट्रेजर हंट की विजेता संगीता थिवाल, श्वेता
खिरवाल और उनकी टीम रही। फ्लैग चेन मेकिंग की विजेता बबीता बुधिया, अनिता जैन और उनकी टीम रही। कार्यक्रम की संयोजिका अरुणा बथवाल, अरुणा धरनीधरका, सुनीला मोदी, सुषमा
साबू, रीता जालान, नीलम मोदी, आशा सिंघानिया, रजनी केडिया, अनिता
गाड़ोदिया और कंचन मोहता थीं। इस अवसर पर अध्यक्ष रीमा मित्तल, सचिव प्रियंका जालान, संयुक्त सचिव संगीता बथवाल,
कोषाध्यक्ष श्रद्धा साह मौजूद थीं।
No comments