Video Of Day

Latest Post

रानी मुखर्जी ने सलमान ख़ान को कहा- शादी छोड़ो, सीधे पापा बन जाओ


मुंबई। बिग बॉस के वीकेंड के वार में इस बार रानी मुखर्जी आने वाली हैं। रानी अपनी अपकमिंग फिल्म हिचकी के प्रमोशन के लिए शो में आएंगी। बिग बॉस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें रानी और सलमान पहले 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' सॉन्ग पर डांस करते हैं और फिर रानी, सलमान के साथ मस्ती करती हैं।

रानी बड़ी ही स्वीटली सलमान से कहती हैं कि आप जल्दी से पापा बन जाओ। रानी कहती हैं, 'मैं बस चाहती हूं कि आप जल्दी से पिता बन जाओ, मुझे आपकी शादी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। बस आप जल्दी पापा बन जाओ। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी अदीरा आपके बच्चों के साथ खेले। तो मुझे बस आपके बच्चे चाहिए तो आप पापा बन जाओ बस।'

बता दें, जल्द ही रानी मुखर्जी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हिचकी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रानी एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो टीचर बनना चाहती है। लेकिन टॉरेट सिंड्रोम से ग्रस्त होने के चलते वह कई बार हिचकी लेतीं हैं। इस वजह से वह इंटरव्यू पास नहीं कर पातीं। तभी उनकी जिंदगी में एक खास मौका आता है जहां एक स्कूल उन्हें अपने यहां टीचर की नौकरी दे देता है।

No comments