Video Of Day

Latest Post

सीके बिरला अस्‍पताल की सुविधा अब रांची में


रांची। सीके बिरला अस्‍पताल की सुविधा अब रांची में भी मिलेगी। इसके लिए रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक स्थित सेंटेविटा अस्‍पताल उससे हाथ मिलाया है। सेंटेविटा में सीकेबीएच आउटरिच क्‍लीनिक खोला जा रहा है। इसमें जटिल और उलझी हुई चिकित्‍सकीय समस्‍याओं का निराकरण किया जाएगा। सीके बिरला अस्‍पताल के सीईओ उत्‍तम बोस और सेंटेविटा के हॉस्पिटल एडमिनिस्‍ट्रेटर सुमन चटर्जी ने रविवार को प्रेस को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि ओपीडी 25 मार्च से काम करने लगेगा। महीने में दो बार हृदय रोग के विशेषज्ञ यहां आएंगे। रोगियों को देखेंगे और सलाह देंगे।

मरीज चाहें तो ऑपरेशन और अन्‍य सुविधा कोलकाता या जयपुर में ले सकते हैं। कहीं और भी जा सकते हैं। श्री बोस ने बताया कि सीके बिरला समूह ने चिकित्‍सा और शिक्षा को कार्पोरेट में नहीं रखा है। इसे सेवा के रूप में चलाया जाता है। यही कारण है कि अस्‍पताल से होने वाली आय को ट्रस्‍ट में रखा जाता है। उस राशि का उपयोग नई शाखा खोलने और लोगों को सुविधा देने के लिए किया जाता है। इस क्लिनिक का लाभ रांची और पड़ोसी राज्‍यों के मरीज उठा सकते हैं।

No comments