Video Of Day

Latest Post

भाजपा का हेमंत सोरेन पर पलटवार, अपने गिरेबां में देखें


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार किया है। हेमंत ने कहा था कि इस बार हॉर्स ट्रेडिंग नहीं एलीफेंट ट्रेडिंग होगी। श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपना पुराना इतिहास याद रखना चाहिए। उन्‍हें अपने गिरेबां में देखना चाहिए। झामुमो के संदर्भ में हॉर्स ट्रेडिंग या एलीफेंट ट्रेडिंग जैसे शब्द छोटे पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में भी झामुमो के सांसदों ने करोड़ों की रिश्वत लेने के लिए बड़ा मुंह खोला था। श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो को भाजपा को अपने विधायकों पर ध्यान रखने की नसीहत देने के बजाय अपने इतिहास का स्मरण करना चाहिए। इस बार भी झामुमो ने अपनी सीट को कांग्रेस को बेच डाला, जबकि वह चाहती तो भाजपा की तरह अपने किसी साधारण कार्यकर्ता को टिकट देकर एक बार संदेश दे सकती थी। झामुमो तो केडी सिंह, मुक्तिनाथ उपाध्याय जैसे लोगों को ही राज्यसभा भेजने के लिए जोर लगाती है। यह भी विचित्र बात है कि जब हेमंत सोरेन के अपने भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़ते हैं तो झामुमो की आंतरिक राजनीति का शिकार होकर हार जाते हैं।

No comments