खाद्य तेल व्यापारी के यहां आयकर का सर्वे
रांची। खाद्य तेल व्यापारी
के यहां गुरूवार से आयकर विभाग सर्वे चल रहा है। उक्त व्यापारी का नाम प्रदीप कुमार
जैन है। रांची के पंडरा में उनका जैन भंडार नामक प्रतिष्ठान है। उसके दो परिसर में
सर्वे का काम चल रहा है। आयकर में अनियमितता को लेकर सर्वे किया जा रहा है। जानकारी
हो कि पिछले दिनों प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने टैक्स चोरी करने वालों
को चेताया था। सभी को ईमानदारी से टैक्स जमा करने को कहा था। उन्होंने साफ-साफ कहा
था कि टैक्स चोरी करने वाले विभाग की नजरों से नहीं बच पाएंगे। ऐसे काफी लोग विभाग
के रडार में हैं।
No comments