Video Of Day

Latest Post

झारखंड में विपक्ष का सफाया तय : दीनदयाल


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए कहा कि श्री सोरेन पहले अपने अंदर झांक कर देख ले। जब जब झारखंड की अस्मिता और सम्मान का समय आता है, तब-तब श्री सोरेन ने झारखंड को बेचने का काम किया। बदनाम करने का काम किया। आज भी राज्यसभा की सीट को कांग्रेस के हाथों लालचवश गिरवी रख दिया। एक मौकापरस्त राजनीतिक दल के रूप में अपने आप को प्रस्तुत किया। श्री वर्णवाल ने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक पारिवारिक संगठन है, जो सिर्फ पिता, पुत्र, भाई, बहु में सिमट गई है। चुनाव में हार और जीत लगा रहता है। भाजपा हर हार को स्वीकार करते हुए आने वाले चुनाव में और मेहनत करने का संकल्प लेती है। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के विकास के कार्यों को देखते हुए झारखंड के चुनाव में विपक्ष का सफाया होना तय है। इसी डर से झारखंड मुक्ति मोर्चा अनर्गल बयान कर रहा है।

No comments