Video Of Day

Latest Post

प्रधानमंत्री ने देखा झारखंड का केज कल्‍चर


रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के केज कल्‍चर मॉडल को देखा। शनिवार को श्री मोदी नई दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेला में आए। इस क्रम में उन्‍होंने झारखंड के मत्स्य निदेशालय द्वारा मेले में प्रदर्शित जीवंत केज में मछली पालन मॉडल का भ्रमण किया। मत्स्य पालक नारायण गोप और पूरी टीम को प्रोत्साहित किया। निदेशक डॉ एचएन द्विवेदी और उप निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मिली सराहना से पूरे बिभाग की टीम को एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जानकारी हो कि मेला 16 से 18 मार्च तक चलेगा। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधेमोहन सिंह ने भी यहां का दौरा किया था।
सुबह में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍य सचिव तरुण श्रीधर ने भी स्‍टॉल का दौरा किया था। इस क्रम में मत्‍स्‍य निदेशालय के निदेशक,  उप मत्स्य निदेशक और कृषि मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने जीवंत केज कल्चर मॉडल के बारे में विस्‍तार से समझाया।
मत्स्य निदेशालय द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री फिल्म वहां आयोकिजत कृषि उन्नति मेला में बड़े स्तर पर प्रदर्शित की जा रही है। इसे सभी जगह सराहा भी जा रहा है। इसमें भी केज कल्‍चर के बारे में बताया गया है।

No comments