Video Of Day

Latest Post

जीवंत झांकियों से रांची को राममय बनाएगा मंडल


रांची। श्री महावीर मंडल, रांची महानगर इस बार जीवंत झांकियों से रांची को राममय बनाने का प्रयास करेगा। यह निर्णय मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में हुआ। इसकी अध्‍यक्षता महानगर अध्यक्ष तिलकराज अजमानी ने की। इसमें रामनवमी पर्व, झांकी प्रतियोगिता और श्री चैती दुर्गा पूजा जुलूस स्वागत विषय पर चर्चा हुई। श्री अजमानी ने कहा कि रामनवमी पर्व पर महानगर श्री महावीर मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस वर्ष भी सभी रामभक्तों के लिए सबों के सहयोग से एक नयी भूमिका में होंगे। ताशा-बाजा ख्याति प्राप्त कलाकारों और जीवंत झांकियों द्वारा पूरी रांची को राममय बनाने का प्रयास करेंगे।

रामनवमी के पूर्व अगली बैठक में कार्य को और भी भव्य बनाने के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को विभाग की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। झांकी, ताशा-बाजा और रामनवमी महोत्सव को भव्य रूप से देने के लिए कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। मंडल के पदधारी राज्य के मुखिया और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर रामनवमी महोत्सव को भव्य रुप से मनाने पर विचार के लिए बैठक भी करेंगे। राम भक्तों को सुझाव से अवगत कराएंगे। मंगलवारी के जुलूस में भक्तों का मंडल की ओर से स्वागत किया गया।

बैठक का संचालन महामंत्री मुनचुन राय ने किया। मौके पर संयोजक पवन बजाज, संरक्षण रामधन बर्मन, संगठन मंत्री रवींद्र वर्मा ने भी अपने विचार रखें। बैठक में दिलीप सोनी, अमरनाथ सरकार, दिलीप स्वर्णकार, राहुल शर्मा, प्रमोद सारस्वत, आनंद जालान, संजय सोनी, वंशीधर मुंजाल, संजय मिनोचा, प्रवीण बगड़िया, निरंजन शर्मा,  शेखर शरण, सागर कुमार, संजय सहित अन्‍य मौजूद थे।

No comments