Video Of Day

Latest Post

एकल महिलाओं को किया गया सम्मानित

रांची। महिलाएं अबला नहीं सबला हैं। जरूरत इन्हें सम्मान देने की हैं। उक्त बातें रनिया प्रखंड के विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज ने कही। वे 16 मार्च को प्रखंड स्थित किसान भवन में आयोजित एकल महिला सम्मान समारोह का उदघाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सषक्त बनाना होगा, ताकि वे किसी पर निर्भर नहीं रहे। केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चली रही हैं। उन्होंने डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को दूर करने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन सिंदुवार टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय और जेएसआईपीएस ने किया था। मौके पर राजेन कुमार, जिप सदस्य विराज मुनी सुरीन, सपना, सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments