Video Of Day

Latest Post

मंत्री ने कार्यपालक अभियंता पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया

रांची। राज्य के पेयजल स्वच्छता एवं जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने धनबाद प्रमंडल संख्या दो के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार के खिलाफ प्रपत्र-क का गठन करके विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सुशील कुमार द्वारा गिरिडीह में बतौर कार्यपालक अभियंतापदस्थापित रहने के दौरान की गयी गड़बड़ी द्वारा दोषी पाये जाने पर दिया है। सुशील कुमार पर बगैर नाप-तौल किये राशि की गणना के अपनी मनमर्जी से स्क्रैप संवेदक को उपलब्ध करा दिया गया।

इस क्रम में तय निविदा शर्त्ता का घोर उल्लंघन भी किया गया। साथ ही अपने कर्त्तव्य के निर्वहन में भी नियमों की अनदेखी भी की। उन्होंने अपने निर्देश में इस मामले पर कार्मिक प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग द्वारा नियुक्त पदाधिकारी को जांच संचालन पदाधिकारी बनाने और विभागीय पक्ष रखने के लिए उप सचिव अभय नंदन अम्बष्ठ को उपस्थापना पदाधिकारी बनाने को कहा है। साथ ही कार्यपालक अभियंता से 15 दिनों के भीतर जवाब तलब करने को भी कहा। सुशील कुमार पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता है।

No comments