Video Of Day

Latest Post

रामनवमी में राम के भक्तों पर हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा

रांची। रामनवमी में रामभक्‍तों पर राजधानी रांची में हेलीकॉप्‍टर से फूलों की वर्षा होगी। उक्‍त बातें मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने रांची महानगर श्री महावीर मंडल के पदधारियों से 14 मार्च को कही। मंडल के अध्यक्ष तिलकराज अजमानी, महामंत्री मुनचुन राय के नेतृत्व में एक शिष्‍टमंडल मुख्यमंत्री से प्रोजेक्ट भवन में मिला। महानगर मंडल की ओर से मुख्यमंत्री का गुलदस्ता, दुपट्टा, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष अजमानी ने कहा कि कई वर्षों से रांची महानगर द्वारा मेन रोड श्री संकटमोचन मंदिर के पास रामनवमी पर्व पर झांकी प्रतियोगिता और सेवा शिविर आयोजित कर पुरस्कार वितरण का काम करता आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि रामनवमी के पूर्व रात्रि 24 मार्च को महानगर के सेवा शिविर में पहुंचकर झांकी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में उद्घाटन करें।

श्री महावीर मंडल द्वारा रामनवमी आयोजन पर सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी लिखित रूप में दिया गया। इसमें महिला और पुरुष पुलिस बल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनाती हो, सुगम यातायात की व्यवस्था हो सीसीटीवी  कैमरा प्रमुख चौराहे पर लगाए जाएं, रेलवे स्टेशन बस अड्डा और भीड़ भाड़ इलाकों पर सघन चेकिंग अभियान चले, एंबुलेस वाहन, अग्निशमन फर्स्ट एड की व्यवस्था के साथ साथ चलंत शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शोभायात्रा निकाले जाने वाले मार्गों में हो। महामंत्री मुनचुन राय ने आग्रह किया की रामनवमी के पर्व पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, इसलिए उन सभी मार्गों पर सरकार की ओर से जनरेटर के द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

प्रबक्ता प्रमोद सारस्वत ने कहा प्रशासन की ओर से हर वर्ष मिलने वाले सहयोग उसी तरह मिले जो पूर्व में भी मिलते थेा साफ सफाई की व्यवस्था,  तपोवन मंदिर में सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि रामनवमी पर सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी से कड़ी रहेगी। हर आदमी पूरे उत्साह के साथ रामनवमी पर्व को मनाएं। राम भक्त,  हनुमान भक्तों पर राज्य सरकार द्वारा रामनवमी के दिन हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा होगी। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक पवन बजाज, डॉ दिलीप सोनी, रविंदर वर्मा, रामधन बर्मन, राहुल शर्मा, अमल सरकार, अनूप चावला, योगेश अग्रवाल, आनंद जलान, राहुल बर्मन, महेश चंद्र, अर्जुन राव, ओम सिंह, कृष्णा सिंह, जफर शाह, किशन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे। 

No comments