Video Of Day

Latest Post

नहीं रहे झारखंड के आदिवासी साहित्‍यकार

रांची। झारखंड के जानेमाने आदिवासी साहित्‍यकार फादर पीटर पॉल एक्‍का नहीं रहे। सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। डॉ एक्का का जन्म सिमडेगा जिले के सामटोली में हुआ था। जानकारी के मुताबिक 12 मार्च की सुबह करीब दस बजे के आसपास गुवाहाटी से रांची आते हुए रास्ते में निधन हो गया। पिछले साल ही झारखंड के स्‍व. एक्का तेजपुर (असम) के संत जेवियर कॉलेज के वाइस-प्रिंसिंपल बने थे। उनकी तबियत रविवार को खराब हो गई थी। ईलाज के लिए उन्हें रांची लाया जा रहा था। रास्ते में उनकी सांस टूट गई। स्‍व. एक्का के कई उपन्यास और कहानी संग्रह हिंदी में प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें जंगल के गीत’, ‘पलाश के फूल’, ‘सोन पहाड़ी’, ‘मौन घाटी’ (उपन्यास), ‘खुला आसमान बंद दिशाएं’, ‘राजकुमारों के देश में’, ‘परती जमीन’, ‘क्षितिज की तलाश में’ (कहानी संग्रह) प्रमुख हैं।

1 comment:

  1. इनकी पुस्तकें कहाँ से मिल सकती हैं!!???????

    ReplyDelete