नीति आयोग ने झारखंड के प्रयास को सराहा
रांची। नीति आयोग
ने झारखंड के प्रयास को सराहा है। नई दिल्ली में 17 मार्च को शिक्षा के क्षेत्र
में विभिन्न राज्यों द्वारा किये जाने वाले बेस्ट प्रैक्टिस एवं इन्नोवेशन कार्यशाला
आयोजित किया गया था। इसमें झारखंड द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट
प्रैक्टिस की सराहना की गई। कहा कि राज्य ने कम उपस्थिति वाले स्कूलों का विलयन कर
शिक्षा में गुणवत्ता को बनाये रखने, शिक्षकों की आवश्यकता को पूरा करने और संसाधनों के प्रभावपूर्ण
एवं उचित वितरण को सुनिश्चित किया है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले सरकार ने इस संबंध
में निर्णय लिया है। इसके तहत राज्यभर में करीब पांच हजार स्कूलों का विलयन किया
जाना है।
No comments