Video Of Day

Latest Post

राज्य के 40 हजार रोगियों का होगा मुफ्त हाईड्रोसिल ऑपरेशन


  • आज से चरणों में होगा ऑपरेशन
रांची। राज्य के सभी जिलों में 28 अप्रैल से हाईड्रोसिल रोगियों के ऑपरेशन के लिए शिविर लगाये जाएंगें। इनमें सभी हाईड्रोसिल रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन होगा। राज्य में 40,072 चिन्हित रोगी है। सभी का विभिन्न चरणों में ऑपरेशन किया जायेगा। डॉक्टरों ने बताया कि सरकारी शिविर के बाहर हाईड्रोसिल ऑपरेशन कराने पर चार से पांच हजार रुपये खर्च करना पड़ेगा। यह ऑपरेशन सरकारी शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मुफ्त में किया जायेगा। हाईड्रोसिल ऑपरेशन कराने के बाद मात्र 12 घंटे ही अस्पताल में रूकना पड़ता है।

राज्य से फाइलेरिया का उन्मूलन किया जाना है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष में एक बार दो वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा की निर्धारित खुराक खिलायी जाती है। फाइलेरिया उन्मूलन के क्रम में ही राज्य के सभी जिलों में चिन्हित हाईड्रोसिल के रोगियों का षिविर लगाकर ऑपरेशन किया जाना है। सभी जिलों में 28 अप्रैल से अलग-अलग तिथियों में ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जून माह तक जारी रहेगा।

जिलावार हाईड्रोसिल के रोगियों की संख्‍या
बोकारो             1059
चतरा              1091
देवघर             1640
घनबाद             566
दुमका             8351
पूर्वी सिंहभूम        1058
गढ़वा              1092
गिरिडीह            3986
गोड्डा             1394
गुमला             3536
हजारीबाग          3713
लोहरदगा           421
रांची               516
साहेबगंज           94
पश्चिम सिंहभूम     346
खूंटी               842
रामगढ़             246
जामताड़ा           5008
सिमडेगा           83
कोडरमा            204
लातेहार                  344
पलामू             22
सरायेकेला          4038
पाकुड़              422
कुल               40072

शिविर में ऑपरेशन कराने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि
चिकित्सक    250/-रुपये,
स्टाफ नर्स    50/- रुपये,
दो वार्ड ब्वाय  50/-रुपये (प्रत्येक को 25/-रुपये),
दवा तथा ड्रेसिंग     300/-रुपये
मरीज के अस्पताल आने-जाने के लिए     100/-रुपये

1 comment: