Video Of Day

Latest Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाला आक्रोश मार्च


रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी कॉलेज से अलबर्ट एक्का चौक तक गुरूवार को आक्रोश मार्च निकाला। देश में छात्राओं के साथ हो रहे बलात्कार और असुरक्षित माहौल का उन्‍होंने विरोध किया। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुश्री जागृति उपाध्याय ने कहा की  आज हमारा देश अपने संस्कार और संस्कृति के कारण विश्व में अन्यतम स्थान रखता है  यहां ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ सभी काम करते हैं। वर्तमान में देश में छात्राओं के साथ बलात्कार की घटना में वृद्धि हो रही है। उसका परिषद निंदा करता है  ऐसी घटना से समाज में छात्राओं के लिए एक भययुक्त माहौल बन रहा है, जो कि हमारे लक्ष्य ‘ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ में रूकावट प्रतीत होता है  झारखंड में विगत एक वर्ष में लगभग 181 बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। ये मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई है । परिषद राज्य सरकार से आग्रह करता है कि राज्‍य में हुई घटनाओं की शीघ्र सीबीआई जांच कर कार्रवाई की जाये।  
देश में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर नियम बनाये जाएं। सख्ती से उसका पालन भी हो । मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा काजल तिवारी ने कहा की परिषद का स्पष्ट मत है कि ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले अमानवीय लोगों को मौत की सज़ा दी जाए। देश में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार और समाज को गहन चिंतन करना चाहिए। बलात्कार पर कड़े कानून और समयबद्ध न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।  आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने  सेव गर्ल्‍स सेव इंडिया, महिलाओं के सम्मान में  एबीवीपी मैदान मेंमहिलाओं के खिलाफ हिंसा रोको, महिलाओं  के विरुद्ध हिंसा बंद करों जैसे नारे लगाये। मौके पर पर कॉलेज अध्यक्ष विपुल तिवारी, वर्षा खलखो, छात्रा प्रमुख प्रगति दुबे, अनु कुमारी, करिश्मा कुमारी, अनुराधा रॉय, निशा कुमारी, मधु कटिवाल, प्रीति कुमारी, शिवानी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments