Video Of Day

Latest Post

भाजपा एससी आयोग के अध्यक्ष का सम्मान समारोह बुधवार को

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अध्यक्ष  शिवधारी राम का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में शिवधारी राम जी के साथ रांची महानगर के महापौर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजय विजयवर्गीय, गिरिडीह के महापौर सुनील पासवान, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बावरी, चतरा नगर परिषद की अध्यक्ष गुंजा देवी एवं नगर उंटारी नगर पंचायत के अध्यक्षा विद्य्ना लक्ष्मी का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से माननीय प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ-साथ मंत्री अमर कुमार बावरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रसाद पासवान विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

No comments