Video Of Day

Latest Post

कोयला मंत्रालय ने चेयरमैन को दी जानकारी


रांची। कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया चेयरमैन को अप्‍वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी है। इसके अनुरूप व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के अवर  सचिव संजीब भट्टाचार्य ने इस बाबत 20 अप्रैल को पत्र लिखा था। उन्‍होंने कहा है कि मंत्रालय के अपर सचिव सुरेश कुमार को तत्‍काल प्रभाव से कोल इंडिया चेयरमैन का प्रभाव सौंपा गया है। वह अगले आदेश या इस पद पर नियमित नियुक्ति होने तक बने रहेंगे। जानकारी हो कि 19 अप्रैल को मंत्रीमंडल नियुक्ति समिति सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। था। श्री कुमार अब वर्तमान प्रभारी चेयरमैन गोपाल सिंह से इस पद का प्रभार लेंगे।

No comments