Video Of Day

Latest Post

अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष दोनों पर कांग्रेस की जीत


लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव में दोनो सीटों ने कांग्रेस कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें कांग्रेस की अनुपमा भगत अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रत्याशी मनोरमा एक्का को पीछे छोड़ जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस के रउफ अंसारी ने भाजपा के ओमप्रकाश सिंह को भारी मतों से हराया।
लोहरदगा विधायक की पत्नी सह नगर पार्षद अनुपमा भगत ने मेयर में जीत के बाद सभी का आभार प्रकट किया। रउफ अंसारी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में कुछ नया कर दिखाने का प्रयास करेंगे।
वार्ड के सभी विजयी प्रतियाशियों को उपायुक्त बिनोद कुमार ने सर्टिफिकेट दी। कांग्रेस की अनुपमा भगत को 8,885 मत मिले। भाजपा की मनोरमा एक्का को 5,417 वोट मिले। निर्दलीय  ममता एक्का को 5,214 और आजसू उम्मीदवार सुशीला कुजूर को 2,917 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद का फाइनल रिजल्ट
कांग्रेस के रउफ अंसारी : 6943
भाजपा के ओम सिंह : 4839
निर्दलीय विमलकांत :  3987
आजसू के बलराम कुमार : 3974
नगरनिकाय चुनाव 2018 परिणाम
वार्ड के विजयी प्रत्याशी
1 गुलनाज परवीन
2 अलीमुद्दीन कुरेशी
3 चंदा देवी
4 प्रतीक प्रकाश
5 कमला देवी
6 वार्ड, सुगो देवी
7 वार्ड , कमलेश कुमार
8 वार्ड, अविनाश कौर
9 वार्ड, मो वारिश
10 वार्ड, मकबूल आलम
11 : मनीर अंसारी
12 : शकीला प्रवीण
13 : दिनेश पांडेय
14 : ताहेरा तबस्सुम
15 : अनिल उरांव
16 : सोनी चौरसिया
17 : शशि वर्मा
18 : संगीता कुमारी
19 : अनिता अग्रवाल
20 : गीता देवी
21 : जोर्स केरकेट्टा
22 : निमन मिंज
23 : अशोक रजक

No comments