Video Of Day

Latest Post

दुमका: 12 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दुमका। उपराजधानी दुमका में एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वो अपने घर से रविवार की रात बाहर निकली थी और उसके बाद से वापस नहीं पहुंची। घरवालों ने ढूंढ़ना शुरू किया तो सोमवार की सुबह छात्रा जंगल से बेहोशी की हालत में मिली। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके साथ गांव के ही तीन लड़कों ने बलात्कार किया है।

चाची के घर रहती है पीड़िता
पीड़िता मूल रूप से पाकुड़ जिले की रहने वाली है। वो दुमका के कड़हलबील मुहल्ले में अपनी चाची के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। परिजनों के अनुसार रविवार की रात्रि करीब नौ बजे लड़की घर का दरवाजा बंद करने निकली थी और इसी बीच वह गायब हो गई। पीड़िता की हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है। काफी देर बाद उसे होश आया।

अर्धनिर्मित मकान में किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस के समक्ष बताया कि रात में जब वो घर का दरवाजा बंद करने जा रही थी, उसी दौरान गांव के ही तीन लड़के उसका मुंह दबाकर घर से थोड़ी दूर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गए। वहां उसके ही पायजामा की डोरी से लड़की का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान वो बेहोश हो गयी। सुबह में आसपास के लोगों की नजर लड़की पर पड़ी और उसे उठाकर सदर अस्पताल ले आए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी अखिलेश कुमार झा, पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, डीएसपी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को आंशका है कि बच्ची के घर आने-जाने वाले कोई परिचित ही घटना में शामिल है। डीआईजी अखिलेश कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

No comments