Video Of Day

Latest Post

मंदिर में स्थापित किए गए दुर्गा, सूर्य और हनुमान


लोहरदगा। शांति नगर त्रिमूर्ति दुर्गा माता, भगवान सूर्य देव और हनुमान लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। त्रिमूर्ति मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चला। महास्नान के बाद वैदिक मंत्रोचार से आचार्य अर्जुनदेव पौराणिक, आचार्य रमेश देव पौराणिक, ब्राह्मण और पुरोहितों के मार्ग निर्देशन में महाआरती कराकर स्थाई रूप से देवी देवताओं को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। कार्यक्रम का समापन पर मंदिर निर्माण समिति की ओर से ब्राह्मण भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। त्रिमूर्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और हवन कार्यक्रम में संतोष मुखर्जी, बैजनाथ प्रसाद, जैसल प्रसाद, मंजू सर्राफ, सुमन साहू, पंकज गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, रामावती शिखर, संगीता देवी, ज्योति साहू, अनुराधा शाहदेव, गीता, शेखर, कंचन, सहदेव गुप्ता, ज्योति साहू, अनुराधा साहू, रोशन साहू, केसरी देवी, इंदु देवी ने सहयोग किया।
युवा दल के सोनू साहू, पंकज गुप्ता, सौरव शिखर, राजू कुमार, संजीव कुमार, ऋषि राज, राहुल कुमार, रोहित राजा, संतोष कुमार, रितेश कुमार, सुजीत कुमार, मोहित, देशराज, शिखर ने सक्रिय योगदान दिया। मंदिर निर्माण समिति द्वारा कार्यक्रम में बनाए गए दल में शम्भू शिखर, लाल मदन नाथ शाहदेव, ईश्वर साहू, यदुवीर वर्मा, बालेश्वर साहू दिनेश कुमार सिंह, शिव प्रसाद साहू हेमंत भारती, राज किशोर भारती, चंद्रिका यादव, सहदेव साहू, बंशीधर मिश्र, अरुण वर्मा, नीरज साहू, वंशीधर मिश्र, संतोष यादव आदि ने धार्मिक अनुष्ठान में सक्रिय रूप से सहयोग दिया। प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ हवन कार्यक्रम में सहयोग देने वाले को मंदिर निर्माण समिति के वरीय पदाधिकारी बाल किशोर सहादेव ने धन्यवाद किया। समिति के सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद ने सभी महिला महिला, युवकों, जन प्रतिनिधि और समस्त हिंदू धर्मावलंबियों का आभार जताया।

No comments