Video Of Day

Latest Post

नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक को दी विदाई

रांची। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक एसपी पटनायक का तबादला मुख्यालय दिल्ली हो गया। उन्हें मोरहाबादी स्थित संगठन के राज्य कार्यालय में 27 अप्रैल को विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो के जिला युवा समन्वयक जीसी ओझा के स्वागत भाषण से हुआ। जमशेदपुर के जिला युवा समन्वयक अंजेलूस मिंज, चाईबासा के बलराम दास और लेखाकार ओम प्रकाश कुशवाहा ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सम्मान में उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्री पटनायक ने कार्यकाल में किये गये कार्यों और उपलब्धियों के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
उड़ीसा से स्थानांतरण होकर झारखंड में राज्य निदेशक के रूप में आई रीता भगत का स्वागत किया गया। रांची की जिला युवा समन्वयक हनी सिन्हा ने धन्यवाद दिया। मौके पर विभिन्न जिला केेद्रों के जिला युवा समन्वयक रेमिस मिंज, श्रीमती ललिता कुमारी, राजा गुप्ता एवं लेखाकार चार्ल्स बोदरा, विशेश्‍वर मुंडा, उदय कुमार, रामाशीष चौधरी, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, श्रीमती सोरेना टेटे, जी रत्नाकर, रामप्रकाश यादव, सुजन ठाकुर, अषोक लाल दास मिथलेश सिंह, मो परवेज, अशोक कुमार एवं बुधन चौधरी भी उपस्थित थे।

No comments