Video Of Day

Latest Post

झारखंड स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी के गठन की मंजूरी


रांची। झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण (झारखंड स्टेट वेटलैंड ऑॅथोरिटी) के गठन की मुख्‍यमंत्री ने मंजूरी दे दी। वन मंत्री इसके पदेन अध्यक्ष और मुख्य सचिव पदेन उपाध्यक्ष होंगे। यह ऑथोरिटी 90 दिनों के अंदर एक तकनीकी समिति और एक परिवाद समिति का गठन करेगी। इस ऑॅथोरिटी में 05 गैर सरकारी सदस्य भी होंगे। उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।

यह ऑथोरिटी डिजिटल मानचित्रों द्वारा दर्शाये गए क्षेत्रों की जमीनी सत्यापन कराकर उसका आधिकारिक सीमांकन करने और उन आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश करेगी। प्राधिकरण आर्द्रभूमि के इको सिस्टम का संरक्षण एवं विकास करेगी। इस क्षेत्र के अंतर्गत किए जाने वाले अनुमान्य कार्यों की सूची तैयार कर नियम बनाए जाने का भी काम करेगी। इसके गठन का प्रस्‍ताव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने दिया था। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वेटलैंड इको सिस्टम का संरक्षण राज्य की प्रतिबद्धता है।

No comments