Video Of Day

Latest Post

कुरमी मोर्चा का सोमवार को झारखंड बंद, ‍निकाला मशाल जुलूस

रांची। कुरमी विकास मोर्चा ने 23 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया है। रविवार को सदस्‍यों ने रांची के जयपाल सिंह स्टेङियम से अलबर्ट एक्‍का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। मोर्चा कुरमी/कुङमी (महतो) जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग कर रहा है। राज्‍य के सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला गया।

मोर्चा के केंद्रीय अध्‍यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि बंदी की तैयारी पूरी हो गई है। उन्‍होंने झारखंड पूरी तरह बंद रहने का दावा किया। बंदी में महिला और पुरुष ढोलनगाड़ा और पांपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरेंगे। बंदी को सफल बनाएंगे। मशाल जुलूस में केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतोसखीचंद महतोरूपलाल महतोसागर महतोझबुलाल महतोराजकुमार महतोसंजय लाल महतोसंजय महतोनंदलाल महतोतनु महतोसोनालाल महतोअनिल महतोमनोज महतो भी शामिल थे।

No comments