Video Of Day

Latest Post

शिक्षकों की कमी से राज्य में पशुपालन तकनीकी शिक्षा प्रभावित

रांची। विश्व पशु स्वास्थ्य संस्थान से जुड़े डॉ वुडफोर्ड और डॉ हंसराज खन्ना के दल ने बुधवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय का दौरा कर पशु स्वास्थ्य से संबंधित संसाधनों को जाना। यह दल झारखंड में दो दिवसीय दौरे पर आया है। दल राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में संसाधनों की स्थिति का मूल्यांकन करेगा।

संकाय भ्रमण के बाद आरवीसी सभागार में पशु स्वास्थ्य सेवा पर एक गोष्ठी हुई। संथान के डॉ वुडफोर्ड ने बताया कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का बड़ा योगदान है। पशुपालन क्षेत्र को लाभकारी बनाये रखने के लिए पशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए पशुपालन विशेषज्ञों के तकनीकी दल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। झारखंड में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा के शिक्षा के क्षेत्र में पशुपालन, फिसरीज तथा डेयरी से संबंधित तीन महाविद्यालय कार्यरत हैं।

इन महाविद्यालयों में शिक्षकों के स्वीकृत पद के विरूद्व शिक्षकों की कमी से राज्य में पशुपालन तकनीकी शिक्षा पर प्रतिकूल असर पडा है। राज्य सरकार को इन महाविद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की कमी को दूर करना चाहिए। डॉ वुडफोर्ड ने बताया कि पशुओं और मनुष्याेेंें की स्वास्थ्य का देखभाल एवं रक्षा के लिए ग्रासरूट स्तर पर शिक्षित पारावेट का होना जरूरी है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों को सेटलाइट क्लीनीक बनाकर सेवा देना चाहिए।

भारत सरकार के सहायक आयुक्त (पशुपालन) डॉ हंसराज खन्ना ने पशुओं के सामूहिक टीकाकरण और उचित सर्वंेक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पांडेय, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पशुपालन विभाग ने राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं से संबंधित आधारभूत संरचना, मानव बल और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य वैज्ञानिक डॉ सुशील प्रसाद ने महाविद्यालय से संबंधित मानव बल और विभिन्न गतिविधियों से दल को अवगत कराया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ एके ईश्वर, डॉ अरूण प्रसाद, डॉ बीके राय, डॉ एमपी  सिन्हा, डॉ एआर देव, डॉ एमके गुप्ता, डॉ आलोक कुमार पांडेय, डॉ प्रवीण, डॉ स्वाति सहाय, डॉ अरविन्द शर्मा, डॉ सुरेश मेहता और पशु पालन विभाग के वरीय पशुपालन पदाधिकारियों के साथ राज्य ओैषधि नियंत्रक के प्रतिनिधि, जेएसआईए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदि ने भाग लिया।

No comments