रांची सहित कई जिलों में आज आंधी चलने की आशंका
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज आंधी चलने
की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार इसका असर
बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, धनबाद और जामताड़ा में देखने को मिलेगा। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक
की रफ्तार में हवा चलने की आशंका है। कुछ स्थानों पर बादल गर्जन के साथ बारिश भी हो
सकती है।
मौसम विभाग ने अभी-अभी तात्कालिक चेतावनी जारी की है। उसके मुताबिक अगले दो-तीन घंटों में लोहरदगा, गुमला, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिलों में मौसम बदलेगा। यहां मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी।

Timing Bata Sakte Hai Kitna Baje Tak
ReplyDelete