Video Of Day

Latest Post

डीएवी नीरजा सहाय में छात्राओं के लिए विशेष शैक्षिक सत्र


रांची। राजधानी के कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के छात्राओं के लिए विशेष शैक्षिक सत्र का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसका विषय बदलते परिवेश में किशोरियों के प्रति स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता था। मौके पर डॉक्टर्स वाइफ एसोसिएशन रांची चैप्टर के सदस्यों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावात्मक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिचर्चा के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे सवालों का जवाब डॉ विनीत शरण, डॉ झूमा सरकार, डॉ रेखा मिश्रा और डॉ सीमा माहेश्वरी समेत सहयोगियों ने दिया। उन्‍होंने अपने अनुभव साझा किये। गलत और सही स्पर्श के बारे में समझाया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ मन में ही विकास की बीज प्रतिरोपित होते हैं। हमारी बच्चियों को ऐसे कार्यकम से अधिक से अधिक लाभ होगा। उन्होंने इसके उदेश्य और इससे होने वाले लाभ पर चर्चा की।

No comments