Video Of Day

Latest Post

उप राष्ट्रपति ने डॉक्टर और सहिया को किया सम्मानित

रांची। नई दिल्ली में आयोजित 15वें विष्व ग्रामीण स्वास्थ्य सम्मेलन में झारखंड के रांची जिले से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सामुदायिक गतिविधियों में उत्कृष्ट और बेहतर काम के लिए रांची के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ उदयन शर्मा और कांके प्रखंड की सहिया लीलावती देवी को उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक सह संयुक्त सचिव मनोज झलानी भी उपस्थित थे।

इसी क्रम में 27 अप्रैल को नई दिल्ली से वापसी के क्रम में बिरसा हवाई अड्डा में काफी लोगों ने बधाई दी। इसमें कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर भी शामिल थे। इसके बाद डॉ शर्मा को रांची सिविल सर्जन ने कार्यालय सभागार में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रांची जिला के जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, विकास कुमार, अभिमन्यु लोकेश एवं रांची जिलाअंतर्गत सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

1 comment: